-->
विवादित जमीन पर अगले जनता दरबार लगने तक सी०ओ०एवं थानाध्यक्ष द्वारा लगया गया प्रतिबंध।

विवादित जमीन पर अगले जनता दरबार लगने तक सी०ओ०एवं थानाध्यक्ष द्वारा लगया गया प्रतिबंध।

 

पुनीत कुमार पाण्डेय 

जिला क्राईम ब्यूरो

पश्चिम चम्पारण 




पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड के बरवा गांव मे एक निजी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने का मामला सामने आया है। धनहा थाना क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोग जमीन मालिक को डराने व धमकाने का भी काम कर रहे है।जमीन मालिक ने इसकी शिकायत धनहा पुलिस थाना में की है।साथ ही थानाध्यक्ष से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम सेमरा थाना कुबेरस्थान उत्तर प्रदेश क्षेत्र के निवासी कृष्ण कुमार व मनीष कुमार सिंह ने पुलिस को शिकायत करते हुए अपने आवेदन में बताया कि उनकी पैतृक एवं निजी भूमि धनहा थाना क्षेत्र के बरवा गाव में मेरे बाबा दीपनारायण सिंह के नाम से बरवा मे जमाबंदी संख्या 230, 267, 362, और मेरे नाना गुलाब सिंह के नाम से जमाबंदी संख्या 224 कुल रकबा 4 बीघा 12 कट्ठा, 15 धुर चलता है जिसे हम लोग सिंचाई कर भी देते हैं वही नंद यादव ग्राम बरवा थाना धनहा के निवासी हैं जो जबरन मारपीट व धमकी देकर हमारा जमीन अपने सहयोगियों के साथ दबंगई पूर्वक जोतवा लिए है जब हमने पूछा तो उन्होंने कहा यहां सब मेरा जमीन है तुमको जहां जाना है जाओ,जिस पर पिछले कई वर्षों से वे काबिज हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बरावा में रहने वाले नन्द यादव उक्त जमीन को जोत कर कब्जा कर रहे हैं। जिसका विरोध किया गया तो जान से मारने की धमकी दे रहे है ,उत्तर प्रदेश के कृष्णा कुमार व मनीष कुमार ने जबरदस्ती कब्जा करने के खिलाफ नंद यादव पे कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं नन्द यादव का कहना है की जमीन मेरे लिखवाया गया है, और मुझ पर जो आरोप लगाया जा रहा है वो बेबुनियाद है, इस संबंध में पूछे जाने पर धनहा थाना अध्यक्ष व अंचलाधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, साथ ही दोनों पक्ष को उक्त जमीन पर कोई भी कार्य करने से रोक लगा दिया गया है दोनों पक्ष से उक्त जमीन का मूल कागजात लेकर अगले शनिवार को जनता दरबार में बुलाया गया है, जमीन का मूल कागजात देखने के बाद ही इसका निर्माण लिया जा सकता है कि विवादित भूमी किसकी है ।तब तक उसपर कोई भी कार्य कीसी नही किया जाएगा।

0 Response to "विवादित जमीन पर अगले जनता दरबार लगने तक सी०ओ०एवं थानाध्यक्ष द्वारा लगया गया प्रतिबंध। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article