गाय के टकर से एक युवक जख्मी।
वाल्मीकि नगर/ कृष्णा कुमार/प्रखंड रिपोर्ट/जिला पश्चिम चंपारण/ बिहार
वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र स्थित तीन नंबर पहाड़ कालोनी निवासी शंकर पटेल रविवार की सुबह अपने घर से गोलचौक की तरफ जा रहे थे तभी टिनाशेड के समीप एक गाय से टक्कर हो जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बता दें कि वाल्मीकिनगर क्षेत्र में गाय पालने वालों की तादात काफी है।परंतु पशु पालक को गाय के दूध से मतलब है।दूध निकालने के बाद गाय पालक गाय को आवारा पशु की तरह सड़क पर चरने के लिए छोड़ देते हैं।ये पशु आवारा पशु की तरह चौक चौराहे सहित गली मुहल्ले में दिन रात विचरण करते हुए देखे जा सकते हैं।इन पशुओं से हमेशा किसी अनहोनी का आशंका बना रहता है।कभी कभार लोग इन पशुओं से टकरा कर जख्मी भी हो जाते हैं।इसी क्रम में घायल व्यक्ति की टक्कड़ गाय से टिनाशेड के समीप बाइक से आने के क्रम हो गया।आनन फानन में ग्रामीणों के द्वारा परिजन को खबर करते हुए स्थानीय एपीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया।जहां चिकत्सक के द्वारा समाचार प्रेषण तक उपचार जारी था।इस बाबत जानकारी देते हुए डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि चोटें गंभीर है इलाज किया जा रहा है।

0 Response to "गाय के टकर से एक युवक जख्मी।"
एक टिप्पणी भेजें