सुरक्षा के एहतियात एवं यातायात के नियमों के पालन तथा बाईक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने से रोका जा सकता है वाहन दुर्घटना।
बीडीओ आदित्य दीक्षित
लौरिया, आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
प्रखंड के सिसवनिया पंचायत में एन एच सात सौ सताइस के किनारे बीडीओ आदित्य दीक्षित एवं सिसवनिया पंचायत के मुखिया कन्हैया कुशवाहा के नेतृत्व में दुर्घटना रोकने तथा लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए हेलमेट पहनने की अपील की गई।एन एच सात सौ सताइस पर आयें दिन दुर्घटना अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए हेल्मेट, मानव सुरक्षा बेल्ट तथा सड़क पार करने या ओभरटेक करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। ज्यादातर सड़क दुघर्टना केवल लापरवाही एवं ओभरटेक करते समय सावधानी नहीं बरतने पर घटित हो रही है जिससे लोग बड़ी तादाद में मर रहे हैं । जागरुकता अभियान मां इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में चलाया गया। दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों पर सवारी करते समय सड़क यातायात नियमों का पालन यथा उन्नत किस्म के हेलमेट पांव में मजबूत जूते तथा चमकदार जैकेट्स दाएं या बाएं घूमने पर दिशा सूचक बल्ब का इस्तेमाल करने की बात कही तो वही चार चक्का की सवारी करते समय सीट बेल्ट का लगाना अनिवार्य है,तो दूसरी तरफ मोबाइल पर बात नहीं करने की सलाह दी | नशे की हालत में भी हमें सड़क पर दो पहिया व चार पहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए | इसके बाद सड़क पर निकल कर बिना हेलमेट वाले चालकों को फूल का माला पहना कर उन्हें जागरूक किया गया तो वहीं बिना सीट बेल्ट लगाए चार चक्का वाहनों पर बैठी सवारी को भी सीट बेल्ट लगाकर चलने की नसीहत बीडीओ द्वारा दी गई | हमें बहुत जरूरी होने पर भी अपनी सवारी (४० कि० मी०) से तेज नहीं भगाना चाहिए | इस प्रकार सड़क दुर्घटना को कम किया जा सकता है, तथा सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर को भी कम किया जा सकता है | लोगों से यातायात नियमों के पालन करने के आवाहन के साथ बैठक की समाप्ति हुई।मौके पर अखिलेश कुशवाहा आनंद कुमार रामभुषण कुशवाहा प्रिस , संतोष कुमार सिंह, चंदन कुमार, रूपेश कुमार, रवि भूषण मिथिलेश कुमार, भूषण कुमार, गोलू ठाकुर और धीरज कुमार सहित दर्जनभर स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे |


0 Response to "सुरक्षा के एहतियात एवं यातायात के नियमों के पालन तथा बाईक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने से रोका जा सकता है वाहन दुर्घटना।"
एक टिप्पणी भेजें