पंचायत में समय पर नहीं पहुंचने वाले आधा दर्जन कर्मचारियों पर गिरी गाज।
बीडीओ ने कर्मचारियों से मांगा जवाब।
लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
प्रखंड और पंचायत कार्यालय में समय पर नहीं पहुंचने और रोस्टर को नहीं मानने वाले कर्मचारियों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य कुमार दीक्षित काफी खफा हैं। वे शनिवार को कार्यालय में आधा दर्जन कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंचने पर उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस बाबत बीडीओ श्री दीक्षित ने बताया कि वे पिछले दिनों ही रोस्टर बनाकर पंचायत सचिवों के साथ अन्य कर्मचारियों को सख्त आदेश दिया था कि समय पर रोस्टर के आधार पर क्रमवार पंचायत और प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। जिससे आम जनता को पता चले कि किस पंचायत सचिव को किस दिन किस पंचायत में पहुंचकर उस पंचायत की जनता का कार्य करना है, लेकिन ये कर्मचारी रोस्टर के अनुसार पंचायत नहीं जा रहे हैं और किसी एक जगह पर ही रहकर कार्य कर रहे हैं या वे अनुपस्थित रह रहे हैं। बीडीओ श्री दीक्षित ने यह भी बताया कि सभी पंचायत सचिवों और लेखापाल को यह बता दिया गया है कि सभी को यह भी दिदायत दिया गया था कि पंचायत में पहुंचकर जियो टैग फोटो को वाट्सअप ग्रुप में भेजना था, लेकिन इनके द्वारा इसका भी पालन नहीं किया गया। जिस कारण इनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिन कर्मचारियों पर कारवाई की गई है, उनमें पंचायत सचिव बनारसी राम, बीरेंद्र प्रसाद,चंदेश्वर राय,गोपालजी तिवारी, विजय कुमार सिंह और तकनीकी सहायक अजय कुमार हैं। इधर बीडीओ के लगातार औचक निरीक्षण से प्रखंड के अन्य कर्मियों ने हड़कंप मचा हुआ है।

0 Response to "पंचायत में समय पर नहीं पहुंचने वाले आधा दर्जन कर्मचारियों पर गिरी गाज।"
एक टिप्पणी भेजें