-->
जीआरपी थाना प्रभारी के खिलाफ झूठे केस में फसाने और लाखो रुपए की मांग को ले कर सराफा व्यवसाई ने दिया पुलिस अधीक्षक को दिया लिखित आवेदन

जीआरपी थाना प्रभारी के खिलाफ झूठे केस में फसाने और लाखो रुपए की मांग को ले कर सराफा व्यवसाई ने दिया पुलिस अधीक्षक को दिया लिखित आवेदन

 सराफा व्यवसायियों ने की जल्द कार्यवाही की मांग



कटनी- जिले के सराफा व्यवसायी मंगलवार की दोपहर बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच कर जीआरपी पुलिस कटनी पर रिश्वत लेने संबंधी आरोप लगाए है।पुलिस अधीक्षक कटनी को दिए शिकायत पत्र में बताया है कि कटनी जीआरपी पुलिस स्टेशन में सराफा व्यवसायियों को रोककर उनसे अवैध तरीके से पैसे की वसूली करती है। सराफा व्यापारियों द्वारा लिए हुए सोना चांदी को पुलिस नकली व चोरी का बताकर जप्त कर लेती है साथ ही जेल भेजने की धमकी देकर भीड़ भाड़ में बेग जबरन खुलवाया जाता है।ऐसी ही आप बीती जगदीश सोनी पिता शिवदास सोनी एवं शिवशंकर सोनी पिता शिवदास सोनी निवासी मिर्जापुर द्वारा क्रमसः लिए हुए सोने चांदी व समान के बिल सहित सागर जाने हेतु लोकमान्य तिलक ट्रेन से कटनी स्टेशन उतरे हुए थे,तभी खाना खाने हेतु स्टेशन के बाहर होटल गए। जीआरपी पुलिस थाना प्रभारी अरुणा वाहने व सिपाही रघुराम सिंह परमार द्वारा उन्हें पकड़ कर जीआरपी थाने ले जाया गया जहां बेग को खुलवाकर बेग में रखे हुए समान का तौल कराया गया एवं दिखाए गए बिलों से मेल किया गया जो सही पाए गए। गौरतलब है कि सराफा व्यवसायियों द्वारा समान वापस मांगने पर नकली बिल बताने सहित बिल फाड़ने की धमकी देकर मोबाईल फोन जप्त कर पीछे के कमरों में बंद कर दिया गया।कई बार निवेदन के बाद 1 लाख रुपये की रिश्वत की माँग की गई।सराफा व्यवसायियों द्वारा बोला गया कि हमारे समान के सभी बिल है जो सही है हम किसी भी तरह की रिश्वत नही देंगे।देर रात तक नही छोड़ने पर उनके रिस्तेदारो द्वारा एक लाख रुपये जीआरपी पुलिस को दिए गए तब जाकर उन्हें छोड़ा गया एवं कहा गया कि किसी को भी पैसे के लेन देंन संबंधी बात नही करना नही तो आना जाना एवं व्यापार बंद कर देंगे।उक्त आरोप सराफा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे हुए शिकायत पत्र में लगाये गए है।

0 Response to "जीआरपी थाना प्रभारी के खिलाफ झूठे केस में फसाने और लाखो रुपए की मांग को ले कर सराफा व्यवसाई ने दिया पुलिस अधीक्षक को दिया लिखित आवेदन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article