लौरिया देवराज के मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी देवराज कन्या उच्च विद्यालय बगही में शपथग्रहण सह सम्मान समारोह।
लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
देवराज के कंधवलिया में देवराज गर्ल्स हाई स्कूल में इं रेयाज अहमद का सचिव के पद पर शपथग्रहण का कार्यक्रम रविवार को हुआ, साथ ही देवराज वेलफेयर सोसायटी के अध्ययक्ष इं नौशाद अहमद द्वारा सम्मान समारोह का अयोजन किया गया। वहीं मंचासीन अतिथियों का माला एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया
वहीं पुर्व विधायक विनय वर्मा ने कहा की देवराज क्षेत्र का मैंने प्रतिनिधित्व किया है।मेरा परिवार शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए बचचीयो के शिक्षा हेतु इस विधालय का हर संभव सहयोग देने का प्रयास करुंगा।
एमएलसी अफाक आलम ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए हमसे जितना हो सकेगा, वह मैं निश्चित करूंगा। देवराज में एकमात्र लड़कियों का यही विद्यालय है। इसे और बुलंदी पर ले जाने की जरूरत है।
वहीं प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने विद्यालय को दो शौचालय भवन निर्माण कराने की घोषणा की। पूर्व विधायक विनय वर्मा ने भी विद्यालय की छात्राओं के पठन पाठन में सहयोग देने की बात कही। इधर देवराज के कई बाहर रहकर अच्छे पदों को सुशोभित करने वाले बुद्धिजीवियों ने विद्यालय के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधान पार्षद आफाक आलम ने कहा की देवराज क्षेत्र में लगभग दस किलोमीटर की रेंज में पहला बालिका विधालय है।जहां देवराज क्षेत्र में बच्चियों को हाई स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने हेतु विधालय है। यह विधालय संसाधन बिना अपेक्षित है।मैं देवराज के लोगों से अपील करता हु की अपने बच्चियों को शिक्षा अवश्य दें।बच्चीया ही समाज को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और बच्चियों
को पढ़ाई में कोई भेदभाव नहीं करें।
वहीं उपस्थित वक्ताओं ने बच्चियों के शिक्षा हेतु आगे बढ़ने तथा विधालय के विकास में सहयोग करेंगे।
वहीं राजद नेता साजीद हुसैन ने कहा की बिटिया भी पढ़-लिख कर मां बाप का नाम रौशन कर सकती है इन्हें भरपूर दुलार दे तथा शिक्षा ग्रहण करने में हर सहयोग करें। वहीं विधालय के विकास में सहयोग देते रहने की बात कही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान पार्षद आफाक आलम पुर्व विधायक विनय वर्मा प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी जिला पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष मल्ल मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार राजद नेता साजीद हुसैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में तेलपुर के मुखिया मो जावेद मो सब्बीर उर्फ मुन्ना भाई बदरुल हसन कैफ वोट चतुर्वेदी डा नौशेर आलम अयुब शबाब मो अतइउललआह मो इसकुललाह मो जहीर सुरेन्द्र राम ओबैदुर रहमान असगर इमाम इमदादुल हक अजहर हुसैन मो गयासुद्दीन गुल अनवर खान सहित देवराज के सैकड़ों के संख्या में लोग उपस्थित रहे।


0 Response to "लौरिया देवराज के मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी देवराज कन्या उच्च विद्यालय बगही में शपथग्रहण सह सम्मान समारोह।"
एक टिप्पणी भेजें