लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण करने पहुंचे लौरिया विधायक विनय बिहारी।
लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी,पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोइ चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने पर विधायक विनय बिहारी बिफरे।
वहीं मरीजों की भीड़ देखकर विधायक ने उनसे बातचीत कर अन्य संबंधित जानकारी ली।
वहीं मौजूद लोगों का कहना है कि यह समस्या विगत बहुत दिनों से चली आ रही है यहां समय से कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहते हैं और चिकित्सा में कोताही होती है।
इधर चिकित्सक के अनुपस्थिति के संबंध में विधायक विनय बिहारी ने जिलाधिकारी व सीएस बेतिया को दुरभाष पर इस संबंध में जानकारी दी।
वहीं विधायक विनय बिहारी ने बताया की स्वासथ सुविधा में कोइ कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं इस संबंध में विधायक विनय बिहारी ने बताया की अस्पताल में मरीजों का इलाज में चिकित्सक की अनुपस्थिति लापरवाही का प्रतीक है।इस संबंध में अस्पताल में ससमय ड्युटी पर चिकित्सक उपलब्ध रहे तथा इलाज में कोताही नहीं हो।

0 Response to "लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण करने पहुंचे लौरिया विधायक विनय बिहारी।"
एक टिप्पणी भेजें