-->
नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी द्वारा करायें जा रहे15 दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया।

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी द्वारा करायें जा रहे15 दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया।


वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।



21वीं वाहिनी एस.एस.बी. के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से बकरी पालन,जैविक कृषि प्रशिक्षण जनरेटर एवम मोबाइल मरम्मत प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया गया । आपको बता दें कि गुरुवार को 21वीं वाहिनी स.सी. ब. बगहा के अधीन सीमा चौकी रामपुरवा के कार्यक्षेत्र में स्थित चंपापुर गोनौली में राजकीय उत्कर्मित मध्य विद्यालय धंगरहिया के खेल मैदान पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत आत्मनिर्भर बनाने हेतु गनौली के गरीब 20 किसानो को जैविक सब्जी उत्पादन एवं जैविक खेती का प्रशिक्षण का शुभारंभ रमा फाउंडेशन के माध्यम से किया,साथ ही पिछला प्रशिक्षण रामपुरवा,लक्ष्मीपुर में दिए गए जैविक सब्जी उत्पादन एवं जैविक खेती एवं बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन एवं झंडूटोला में 20 बेरोजगार युवाओं को नि:शुल्क जेनरेटर सेट रिपेयरिंग एवं मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के अंर्तगत 27 बेरोजगार युवकों को 15 दिवसीय मोबाइल प्रशिक्षण का समापन समारोह भी किया गया।

 इस कार्यक्रम का शुभारंभ राम सिंह,विधायक (बगहा) का मुख्य अतिथि के रूप में आगमन हुआ । वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रकाश के द्वारा उनका स्वागत किया गया।श्री प्रकाश, कमाडेंट के अनुरोध पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका मुख्य अतिथि ने शुभारंभ करते हुए बेहद प्रशंसा की। स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसको इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा काफी सराहा गया।श्री प्रकाश, कमाडेंट, 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,बगहा के द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों तथा सभी ग्रामवासियों का स्वागत करते हुए इस प्रशिक्षण को कराने के उद्देश्य से अवगत कराया गया । मुख्य अतिथि राम सिंह ,विधायक के द्वारा सभी प्रशिक्षण प्राप्त युवकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, तथा अपने शब्द व्यक्त करते हुए सशस्त्र सीमा बल की प्रशंशा करते हुए बताया गया कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा सीमा की सुरक्षा के साथ साथ सीमावर्ती बेरोजगार युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सराहना करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण बेहद प्रशंसनीय है। श्री प्रकाश, कमाडेंट व अन्य उपस्थित अधिकारी गण द्वारा मुख्य अतिथि श्री राम सिंह, विधायक को शाल भेंट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गयाlइस कार्यक्रम में उपस्थित बगहा विधायक राम सिंह,विधायक, 

 मेरा स्वाभिमान संस्था के संचालक दिनेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष बगहा विजय शाह, चम्पापुर गनौली पंचायत के मुखिया प्रियंका देवी, 

( जन शक्ति फाउंडेशन) लक्ष्मी खत्री 

 समाजसेवी,रामपुरवा सुमन सिंह,

 सरेटा इंस्टीट्यूट,बगहा जितेन्द्र सिंह, पशु (चिकित्सक)  

डॉ. राकेश कुमार, वाल्मीकीनगर,

(निदेशक रमा फाउंडेशन) दिवेश पांडे

इस कार्यक्रम में उपस्थित सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीगण श्री प्रकाश, कमाडेंट, 21वीं वाहिनी, उमा शंकर नाशना, उप कमांडेंट,वंशदीप माजी,सहायक कमांडेंट,सीमा चौकी प्रभारी रामपुरवा, डॉ. श्री जिश्नू एम सी सहायक कमांडेंट (चिकित्सा), विवेक सिंह डांगी, सहायक कमांडेंट सीमा चौकी प्रभारी, गंडक बैराज वाहिनी के बलकर्मी आदि मौजूद रहे

0 Response to "नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी द्वारा करायें जा रहे15 दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article