लौरिया प्रखण्ड सिसई राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिसई में “शिक्षा संवाद” कार्यक्रम संपन्न।
लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
इस कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य दिक्षित,
प्रखंड अल्पसंख्यक पदाधिकारी अंशु परासर,जिला नियोजन पदाधिकारी, उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम की जानकारी प्रधानाध्यापक जोबैर आलम ने दी। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में मंच संचालन अभिषेक कुमार जी ने किया और इस कार्यक्रम के दौरान वर्ग 4 की छात्रा कुमारी वैष्णवी ने स्वागत गान प्रस्तुत करके सब का ध्यान आकर्षित कर लिया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य दिक्षित ने बताया की शिक्षा अत्यन्त महत्वपूर्ण है और इसके बिना समाज व देश कभी विकसित नहीं हो सकता।
सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं जो शिक्षा हेतु छात्र एवं छात्राएं को दी जाती है इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
जिनमें मुख्यमंत्री प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना। निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण आयोजन पोशाक योजना साईकिल योजना नैपकीन पैड योजना प्रोत्साहन योजना राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना पोसट मैट्रिक स्कालरशिप योजना मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना बिहार दर्शन योजना अक्षर आंचल योजना मिशन दक्ष योजना विधालय साफ सफाई एवं निर्माण कार्य सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
उन्नयन योजना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कम्प्यूटर शिक्षा बिहार स्टुडेंट क्रेडिट योजना कुशल कार्यक्रम पर आदि महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक अरमान आलम,आफताब आलम, आलोक पांडे, सत्येंद्र प्रसाद वर्मा, रउफूल आजम, सोनी कुमारी पंडित, हिना इशरत, कंचन कुमारी, नेहा कुमारी, शाहिना परवीन आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम के सफल संचालन के बाद उपस्थित शिक्षक शिवम पुष्पक के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।


0 Response to "लौरिया प्रखण्ड सिसई राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिसई में “शिक्षा संवाद” कार्यक्रम संपन्न।"
एक टिप्पणी भेजें