-->
18 लाख जाली करेंसी के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार

18 लाख जाली करेंसी के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार

 



निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/ पड़ोसी देश नेपाल में भी अब नेपाली जाली नोट धड़ल्ले से बनाए और खपाए जा रहे हैं। जिसका ताजा प्रमाण फिर एक बार मिला है। नेपाल के जिला पुलिस कार्यालय रौतहट ने 18 लाख रुपए से ज्यादा फेक नेपाली करेंसी को बरामद किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रौतहट के देवाही गोनाही नगरपालिका पटेल चौक से गुजरा नगरपालिका वार्ड नम्बर-5 निवासी 25 वर्षीय संदीप जायसवाल को 18 लाख 43 हजार जाली नोट के साथ उस वक्त गिरफ्तार किया, जब पुलिस विभिन्न सवारी की जांच कर रही थी। इसकी जानकारी रौतहट पुलिस प्रवक्ता प्रहरी नायब उपरीक्षक एलिजा गिरी ने दिया। उसके बाद खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। वहीं आरोपी जायसवाल के साथ विभिन्न बैंक के 5 एटीएम एवं 16 लाख 65 हजार के चेक को भी बरामद किया है।

0 Response to "18 लाख जाली करेंसी के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article