हमारा संकल्प विकसित भारत योजना के तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न।
लौरिया नगर पंचायत कार्यालय के कैम्पस में आयोजित।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
हमारा संकल्प विकसित भारत योजना के तत्वावधान में लौरिया नगर पंचायत के प्रांगण में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद कर रहे थे।
एसबीआई शाखा प्रबंधक बेतिया
रविंद्र कुमार सिंह,एसबीआई लौरिया शाखा प्रबंधक शिवजी कुमार, जिला नोडल अधिकारी के अंसारी,लौरिया पूर्व मुखिया संजय कुमार,लड्डू सिंह के सहित नगर पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजना केसीसी व मुद्रा योजना के अलावे फ्री राशन व आयुष्मान भारत योजना संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।गई वहीं उजाला योजना के तहत गरीबों को गैस सहित किसान सम्मान निधि आयुष्मान भारत संबंधी जानकारी दी गई।
वहीं मौके पर वार्ड पार्षद पप्पू मिश्रा वीरेन्द्र राय सोनाल सिंह बमबम सिंह लालबाबु राम बद्री यादव रोहित कुमार सिंह मनु कुमार अमित वर्मा सैयद तनवीर रोहित पासवान मोहफील मियां मुरारी प्रसाद धनंजय कुमार सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

0 Response to "हमारा संकल्प विकसित भारत योजना के तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न।"
एक टिप्पणी भेजें