लौरिया प्रभु चौक से गलत पार्किंग वसूली करते 1 व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा।
नगर पंचायत लौरिया के निर्धारित तय शुल्क से अधिक वसुलने का आरोप।
बेतिया,ब्यूरो चीफ,पश्चिमी चंपारण बिहार।
जगह जगह पार्किंग वसूली करने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार की है। उसके पास से टेंपू वसुली का 30 रुपया का रशीद मिला है। गिरफ्तार युवक की पहचान पुन्नू के रूप में हुई है। इधर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद को दे दी गई है। अभी नगर पंचायत के बड़ा बाबु थाना पहुंचे हैं और कार्यपालक पदाधिकारी का इंतजार किया जा रहा है। उनके आते ही पुन्नू कुमार पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है। विदित हो कि लौरिया में जगह जगह पार्किंग वसूली जा रही है। वहीं लौरिया में पार्किंग जोन नहीं होने या अलग जगह नहीं होने के कारण यह हो रहा है,जिस कारण संवेदक द्वारा जगह जगह पार्किंग वसूली की जा रही है। इधर एक बड़े अधिकारी ने जब यह देखा और गाड़ियों से वसूली करते देखे जाने पर युवक को थानाध्यक्ष द्वारा गिरफ्तार किया गया है।इधर संवेदक के पार्किंग वसूली करने वाले में खलबली मची हुई है।
सूत्रों पर विश्वास करें तो नगर पंचायत द्वारा निर्धारित टैक्स से अधिक वसूली करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है।ऐसी संभावना है कि गिरफ्तार युवक पुन्नू कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया की जा रही थी।

0 Response to "लौरिया प्रभु चौक से गलत पार्किंग वसूली करते 1 व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा।"
एक टिप्पणी भेजें