9 हजार लीटर शराब को थाना में जेसीबी से विनष्ट किया गया।
विडियो ग्राफी के साथ थाना परिसर में पांच घंटे में विनीषट किया गया शराब।
डीएम, और एसपी में विनष्ट का जायजा किया।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
लौरिया थानापरिसर में रविवार को करीब 9 हजार लीटर शराब को नष्ट किया गया। जेसीबी के माध्यम से सभी शराबों को विनष्ट किया गया। विनष्ट करते समय अचानक डीएम दिनेश राय, डीडीसी अनिल कपूर और एसपी डी अमरेश भी पहुंच गए। इधर डीएम श्री राय विनष्ट किए जा रहे स्थल पर पहुंचकर स्वयं कुछ देर तक विनाष्टीकरण को देखा। वहीं एसपी ने भी जानकारी ली कि कितने लीटर शराब को नष्ट किया जा रहा है। विदित हो कि पिछले लौरिया पुलिस ने दो ट्रक विदेशी शराब के खेप को जप्त की थी, जिसमें एक ट्रक में 4428 लीटर शराब बरामद हुआ था तो दूसरे ट्रक में करीब 3569 लीटर शराब बरामद की थी। वहीं हाल ही में 318 लीटर शराब एक गन्ने के खेत में बरामद हुआ था। इस बाबत थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि फिलहाल 9 हजार लीटर शराब को विनष्ट किया जा रहा है। मौके पर वरीय उप समाहर्ता एस प्रतीक, राजस्व पदाधिकारी शशिरंजन कुमार, उत्पाद विभाग के अधिकारी मुन्ना कुमार मध निषेध विभाग के अहमद अली दारोगा मुन्ना सिंह थानाध्यक्ष कैलाश कुमार सहित अन्य अधिकारी व सिपाही आदि मौजूद थे।


0 Response to "9 हजार लीटर शराब को थाना में जेसीबी से विनष्ट किया गया।"
एक टिप्पणी भेजें