बनकटवा में ट्रांसफॉमर जलने से करीब 3 दिनों से 120 परिवार अंधेरे में।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण, बिहार।
1 सबस्टेशन में दो दो कनीय अभियंता की नियुक्ति के बावजूद बनकटवा में ट्रांसफार्मर 3 दिनों से जला हुआ है और करीब 120 परिवार बिजली के अभाव में बिना रौशनी का रहने को विवश हैं। लौरिया सबस्टेशन में दो कनीय अभियंता की नियुक्ति है। इसे दो जोन में बांटा गया है। एक जेई लौरिया सब स्टेशन में रहते हैं और दूसरा जेई धोबनी धर्मपुर में पोस्टेड हैं अभिषेक कुमार। वे धोबनी धर्मपुर यदा कदा ही जाते हैं, बावजूद अपना आशियाना करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर लौरिया में बना रखा है। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाते हैं, जिससे उपभोक्ता उनसे त्रस्त और गुस्से में हैं। इसी कड़ी में विगत 3 दिनों से बेतिया मार्ग में स्थित बनकटवा का ट्रांसफार्मर जल गया है और वे किसी का फोन भी नहीं उठा रहे हैं। इस बाबत गांव के आशीष गुप्ता,हरिंदर यादव,मुलायम यादव, वीरेन्द्र प्रसाद,नीरज कुमार,संतोष गुप्ता आदि ने कहा कि रामनगर के सहायक अभियंता छुट्टी पर हैं। हम सबो ने बगहा कार्यपालक अभियंता को ट्रांसफार्मर जलने की सूचना दे दी है, लेकिन जेई फोन ही नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि बनकटवा से लौरिया सबस्टेशन की दूरी करीब तीन किलोमीटर है, जबकि धोबनी धर्मपुर की दूरी 15 किलोमीटर है। इसे लौरिया सब स्टेशन में रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जेई की लापरवाही के कारण बनकटवा गांव में अंधेरा छाया हुआ है। इधर धोबनी धर्मपुर के जेई को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

0 Response to "बनकटवा में ट्रांसफॉमर जलने से करीब 3 दिनों से 120 परिवार अंधेरे में।"
एक टिप्पणी भेजें