बिहार में ठंड से राहत के आसार नहीं, अगले 4 दिनों के लिए कोल्ड डे और भीषण कोहरे का अलर्ट
इस समय पूरा बिहार शीत लहर की चपेट में है. पटना और गया समेत कई जिलों में भीषण ठंड पड़ रही है. हिमालय के पश्चिमी इलाके से आ रही सर्द पछुआ हवा के कारण बिहार में कनकनाती ठंड पड़ रही है. हालांकि चार दिनों के बाद पटना में शनिवार को दिन में धूप के दर्शन हुए और अधिकतम तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई लेकिन पछुआ हवा के प्रवाह के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली.मौसम विभाग में प्रदेश में 24 जनवरी तक कोल्ड डे और भीषण कुहासे का अलर्ट जारी किया हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक और कम होगा और इससे ठिठुरन और अधिक बढ़ेगी. रविवार को प्रदेश में पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बर्फीली हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है. इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी और ठिठुरन भरी ठंड महसूस होगी. दक्षिण बिहार के 12 जिलों में भीषण शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी है.
0 Response to "बिहार में ठंड से राहत के आसार नहीं, अगले 4 दिनों के लिए कोल्ड डे और भीषण कोहरे का अलर्ट"
एक टिप्पणी भेजें