लौरिया में कटैया के जमीनी विवाद में 3 गिरफ्तार,मार पीट घायल प्रकाश की मौत।
लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
लौरिया के कटैया गांव में पिछले दिनों हुए मारपीट में जहां एक व्यक्ति की मौत ईलाज के दौरान हो गई है,वहीं इस मारपीट में शामिल 3 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस एहतियात की दृष्टि से लगातार गश्ती कर रही है। इधर इस बाबत नरकटियागंज एसडीपीओ जेपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के कुल 18 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज हुआ है।जिसमे एक पक्ष के अफसारुल्लाह और मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी हुई है तो दूसरे पक्ष के सद्दाम हुसैन की गिरफ्तारी हुई है।वहीं प्रकाश महतो की मौत इलाज के दौरान हो गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर सूक्ष्म से सूक्ष्म रूप में नजर रखी हुई है। डीएसपी ने बताया कि बहुत जल्द शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं इधर पुलिस यह भी जांच में जुटी है कि इस जमीनी विवाद में वह तीसरा कौन है,जो पर्दे के पीछे रहकर इस लड़ाई को अंजाम दे रहा है। उसे भी पुलिस अपनी जांच में एक कड़ी के रूप में देख रही है। पुलिस को यह भी सूचना है कि इस झगड़ा में दोनों पक्ष दोषी हैं, लेकिन झगड़ा का पहल किसने किया उसपर पुलिस की विशेष निगाह है। सूत्रों पर विश्वास करें तो झगड़ा में शामिल या आरोपित पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए घर छोड़कर फरार हैं।

0 Response to "लौरिया में कटैया के जमीनी विवाद में 3 गिरफ्तार,मार पीट घायल प्रकाश की मौत।"
एक टिप्पणी भेजें