-->
कटैया एलेवेन टूनामेंट में कटैया एलेवन ने ढाका को 32 रन से हराया।

कटैया एलेवेन टूनामेंट में कटैया एलेवन ने ढाका को 32 रन से हराया।

 कटैया एलेवन के रवि कुमार को मिला मैन आफ द मैच का खिताब।

लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चम्पारण बिहार।



कटैया के उच्च माध्यमिक हाई स्कूल के खेल मैदान में हो रहे कटैया एलेवेन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कटैया ऐलेवन एवं ढाका के बीच मैच खेला गया।

जहां पर कटैया एलेवेन के कैप्टन गुडू सिंह ने टांस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में 135 रन बनाकर आल आउट हो गई। वहीं जवाब में उतरी ढाका की टीम ने 13 ओवर में 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

इस प्रकार कटैया एलेवन ने ढाका की टीम को 32 रन से पराजित किया।

कटैया एलेवन के खिलाड़ी रवि कुमार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जिन्होंने 4 ओवर में 6 विकेट लिया।

वही मैन ऑफ़ द सीरीज अनूप कुमार को दिया गया जिन्होने पुरे टूनामेंट में 120 रन बनाये और 11 बीकेट लिए।

वही फाइनल में सबसे अधिक रन कटैया टीम के रवि राज ने बनाया जिसने 13 गेंदों में 3 छका और 2 चौको की मदद से 36 रन बनाये।

वही टूनामेंट के फाइनल मुकाबले के मुख्य अथिति के रूप में मुखिया मुकेनद् यादवकटैया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता मालिक ठाकुर कमलेश पांडे द्वारा संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीम को कप एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि मुखिया मुकेनद् यादवने कहा की क्रिकेट लोकप्रिय खेल है। यह सभी जगह खेला जाता है। वहीं। क्रिकेट अनुशासन के साथ एकता का पाठ पढ़ाता है।

मुखिया विनोद शर्मा ने कहा की टुरनामेंट के आयोजन से खिलाडीयो को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। जिससे खिलाड़ी अपने को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं।

वहीं मालिक ठाकुर ने कहा की क्रिकेट जाति व मजहब का खाई पाटता है लोग एकजुटता एवं सहयोग की भावना रखते हैं।

टुरनामेंट के सफल आयोजन में समिति का सराहनीय योगदान रहा।मैच देखने हेतु देर शाम तक खेलप्रेमी फील्ड के बाहर जुटे रहे।

0 Response to "कटैया एलेवेन टूनामेंट में कटैया एलेवन ने ढाका को 32 रन से हराया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article