एक वृद्ध की सिकरहना नदी के पास हृदयगति रुकने अचानक मौत हो गई।
बुधवार, 3 जनवरी 2024
Comment
लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
लौरिया नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर सिकरहना नदी के पुल के समीप एक अधेड़ की लघुशंका करने के दौरान तबियत बिगड़ी एवं अचेत होकर गिर पड़े।
आनन-फानन में लोगों ने इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नगर पंचायत लौरिया के वार्ड तीन मोकरी मोहल्ले के छोटी मस्जिद के पास के निवासी फजलुर रहमान उम्र पचपन वर्ष के रूप में हुई है।
मृतक फजलुर रहमान की घर के पास ही जुता चप्पल के दुकान चलाते हैं।मृतक के दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं । वहीं ग्रामीणों द्वारा बताए गया की मृतक फजलुर रहमान साईकिल से नरकटियागंज गये थे वापस आने के क्रम में तबियत बिगड़ी एवं अचानक मौत हो गई।
वहीं मौत का कारण हृदयगति रुकने के कारण बताया जा रहा है।

0 Response to "एक वृद्ध की सिकरहना नदी के पास हृदयगति रुकने अचानक मौत हो गई।"
एक टिप्पणी भेजें