वाल्मीकि नगर के थाना के पुलिस अवर निरीक्षक के फर्द बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज।
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
वाल्मीकि नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक के फर्द बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि प्राथमिकि दर्ज में कहा गया है,कि बीती सोमवार को नव वर्ष के अवसर पर विधि व्यवस्था तथा ड्यूटी में गस्ती करने के दौरान शाम लगभग 7 बजे वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के कोतराहा मोड़ पर आया तो देखा कि एक वैगनार गाड़ी का चालक वाल्मीकि नगर से बगहा की ओर तथा एक कमांडर जीप का चालक बगहा से वाल्मीकि नगर की ओर दोनों गाड़ी के चालक काफी तेजी एवं लापरवाही से वाहन को चलाते हुए कोतराहा मोड़ के पास दोनो वाहन आमने-सामने से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। तथा दोनों वाहन पर बैठे व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई थी। लेकिन कुछ लोग काफी गंभीर रूप से जख्मी थे। सभी जख्मी को तुरंत पुलिस द्वारा सहयोग कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वही आमने-सामने की टक्कर में पड़े दोनो वाहन को खींचकर रोड से अलग किया गया। तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। आमने-सामने की टक्कर में हुई क्षतिग्रस्त वाहन वैगनार का नंबर- BR22V0822 एवं कमांडर जीप का नंबर- BR06P9028 हैं। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थाना के थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय ने बताया कि थाने के पुलिस अवर निरीक्षक महेश कुमार के फर्द बयान पर प्राथमिकि की दर्ज कर ली गई है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

0 Response to "वाल्मीकि नगर के थाना के पुलिस अवर निरीक्षक के फर्द बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज।"
एक टिप्पणी भेजें