-->
सांसद को लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने किया सम्मानित

सांसद को लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने किया सम्मानित

 



निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नकरदेई चौक पर आयोजित जनसभा में लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, डिस्ट्रिक्ट 322ई के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन, एलसीआइएफ कॉर्डिनेटर लायन बिमल सर्राफ आदि ने बेतिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र के माननीय डाॅ.संजय जायसवाल, रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, नकरदेई मुखिया रामइकबाल यादव,रक्सौल भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, इंडो नेपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के राजकुमार गुप्ता, रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अरूण कुमार गुप्ता, आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता के साथ नकरदेई ग्राम पंचायत के हजारों ग्रामवासियों की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन पर आयोजित जनसभा मे पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर अभिवादन व सम्मानित करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त किया गया। लोकप्रिय सांसद ने अपने सम्बोधन में कहा की लायंस क्लब सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर अपना दायित्व निभाता है एवं देश की प्रगति में भी सक्रिय योगदान देता है।उन्होंने व विधायक महोदय ने क्लब को अपना समय-समय पर सहयोग करते रहने का आश्वासन भी दिया। वहीं उन्होंने अपने संबोधन मे बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे भारतवर्ष मे दो अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम से हरीझंडी दिखाकर किया। जिसके प्रथम यात्री एवं माननीय प्रधानमंत्री जी मिलने का सौभाग्य लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्यों को प्राप्त हुआ। साथ ही क्लब अध्यक्ष चौरसिया ने अपने संबोधन मे माननीय सांसद एवं विधायक श्री सिन्हा जी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आप दोनों सम्माननीय की वजह से लायंस क्लब सदस्यों एवं रक्सौल व पड़ोसी देश नेपाल के गणमान्य लोगों को अमृत भारत ट्रेन के शुभारंभ व यात्रा का सौभाग्य प्राप्त होना तथा भगवान श्रीराम के दर्शन एवं यशस्वी प्रधानमंत्री जी से साक्षात्कार होना अपने आप मे गौरवान्वित होने का पल रहा। इसके लिए तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान किया गया। जिसकी जानकारी मिडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ ने दी।

0 Response to "सांसद को लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने किया सम्मानित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article