लौरिया थाना परिसर में लगा जनता दरबार।
शनिवार, 20 जनवरी 2024
Comment
लौरिया,प्रिन्स,पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
थानाध्यक्ष कैलाश कुमार के द्वारा जनता दरबार में जमीन संबंधी विवाद की सुनवाई की गई।इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा अपना अपना संबंधित कागजात प्रस्तुत किया गया। वहीं 6 नए फरियादियों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
शनिवार के दिन कुछ पुराना आवेदन तथा 4 नए आवेदन पर सुनवाई की गई। जिसमें संबंधित लोगों द्वारा अपने अपने संबंधित कागज प्रस्तुत किया गया। मौके पर वरीय उपसमाहर्ता सह बीडीओ एस प्रतीक तथा थानाध्यक्ष कैलाश कुमार,राजस्व अधिकारी शशी रंजन सहित पुलिस अधिकारी व राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Response to "लौरिया थाना परिसर में लगा जनता दरबार।"
एक टिप्पणी भेजें