चीनीमिल के सामने बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ व किसान मोर्चा द्वारा धरना दिया गया।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।
गन्ना का दाम 5 सौ रुपया प्रति क्विंटल करने, घटतौली बंद करने, गन्ना के सभी प्रभेदों का चालान निर्गत करने और इथनौल प्लांट नहीं लगाने के समर्थन में शनिवार को लौरिया चीनीमिल के सामने बिहार ईख उत्पादक संघ तथा संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा धरना दिया गया। ईख उत्पादक संघ के महासचिव तथा किसान मोर्चा के जिला संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि मोदी जी द्वारा किसानों के साथ किए गए सभी वादे झूठे हो गए हैं। वे अपने वादे से मुकर गए हैं।प्रधानमंत्री किसानों के जमीनों को अडानी और अंबानी जैसे कारपोरेट के हाथों दे रहे हैं और किसान बेरोजगार हो रहे हैं। किसान सभा के कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव ने कहा कि किसानों का समाधान तभी होगा, जब मोदी को गद्दी से उतार फेंका जाएगा। एटक के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि किसानों के साथ साथ मजदूरों पर भी दमनात्मक कारवाई हो रही है। संविधान से प्राप्त 44 श्रम कानून को मोदी सरकार ने चार श्रम कानून में बदल कर देश के साथ बहुत गलत किया है। मौके पर लोक संघर्ष समिति के पंकज, गिरिजा शंकर ठाकुर, अफाल अंसारी, मनोज कुशवाहा,हरेंद्र दुबे आदि ने संबोधित किया। इसके बाद 5 सदसीय प्रतिनिधिमंडल चीनीमिल के महाप्रबंधक अजय पवार को 7 सूत्री एक ज्ञापन सौंपा।

0 Response to "चीनीमिल के सामने बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ व किसान मोर्चा द्वारा धरना दिया गया।"
एक टिप्पणी भेजें