अग्नी पीड़ित परिवार ने अंचल अधिकारी लौरिया से सरकारी सहायता की लगाई गुहार।
मंगलवार, 30 जनवरी 2024
Comment
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।
कटैया पंचायत के फुलवरिया गांव पांच घर जल कर राख हो गया था
ग्रामीणों की सहायता से आग पर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कटैया पंचायत के फुलवरिया के वार्ड छौ के निवासी हीरालाल राम सुखदेव राम चंद्रिका राम सितम राम दिनेश राम के घर जल कर राख हो गया।
ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार पांच घर में रखे अनाज कपड़ा बर्तन गहना सहित नगद पैसा भी जल कर राख हो गया।
आग लगने की घटना रविवार की शाम को बताया गया।
इस संबंध में पीड़ित परिवार ने अंचल अधिकारी लौरिया को आवेदन देकर सहायता की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार में हीरालाल राम सुखदेव राम चंद्रिका राम दिनेश राम सितम राम ने बताया की भीषण ठंड का प्रकोप चल रहा है और सभी पीड़ित गरीब व मजदूर तबके का है।

0 Response to "अग्नी पीड़ित परिवार ने अंचल अधिकारी लौरिया से सरकारी सहायता की लगाई गुहार।"
एक टिप्पणी भेजें