कुष्ठ रोगियों की देख रेख सेवा और सही समय से इलाज पे कुष्ठ रोगी स्वस्थ हो जाते हैं।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अस्पताल के सभी चिकित्सकों और कर्मियों ने शपथ ली कि लौरिया क्षेत्र के सभी कुष्ठ रोगियों की निःस्वार्थ भावना से सेवा करेंगे और इस रोग को इलाज के माध्यम से जड़ से खत्म कर देंगे। इसके लिए रोगी को केवल हमारा इलाज में सहयोग करना पड़ेगा। इधर मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार के नेतृत्व में सभी चिकित्सकों ने शपथ लेते हुए कहा कि कुष्ठ रोग का इलाज है। इसे अन्य व्यक्तियों में संक्रमण के फैलने से बचाने के लिए हम सब लोगों को बताएंगे,ताकि किसी अन्य व्यक्ति में नहीं फैले,क्योंकि यह संक्रमित रोग है। महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों की सेवा सेवा भावना से करते थे और उनकी कोशिश थी कि हिंदुस्तान में एक भी कुष्ठ रोगी नहीं रहें। समय से इलाज कराने पर रोगी पुरी तरह से स्वस्थ हो सकता है। उसे एमडी टी का खुराक देकर ठीक किया जा सकता है। उपचार नहीं कराने पर यह संक्रमण फैलता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज आकर अपना जांच करा लें, जिससे वे तो ठीक होंगे ही, साथ ही साथ दूसरे अन्य को यह बीमारी नहीं होगी। मौके पर डॉ दिलीप कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल सिंह,सभी चिकित्सक और सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

0 Response to "कुष्ठ रोगियों की देख रेख सेवा और सही समय से इलाज पे कुष्ठ रोगी स्वस्थ हो जाते हैं।"
एक टिप्पणी भेजें