-->
मृतक सिक्योरिटी गार्ड का शव आते मचा कोहराम

मृतक सिक्योरिटी गार्ड का शव आते मचा कोहराम

 ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण



योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा नगर पंचायत के बिशुनपुरवा गांव में लखनऊ से एंबुलेंस से बिशुनपुरवा शव आते ही कोहरा मच गया। मृतक युवक की पहचान बिशुनपुरवा गांव निवासी तीस वर्षीय प्रमोद राम का शव आने पर देखने के लिए बिशुनपुरवा गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लखनऊ के सूरत बासी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड कई वर्षों से काम करते थे तभी मृतक के परिजन के अनुसार हार्ट अटैक होने से उनकी मौत हो गई है ।शव पहुंचते ही गांव मे कोहराम मच गई ।परिजनों की चित्कार से उपस्थित सभी ग्रामीणों की आंखें नम हो गयी। मृतक प्रमोद राम स्वभाव वाले उसके सह्दयता के लोग प्रशंसा करते नही थम रहे है । शव को देखते उसकी पत्नी अनु देवी की दहाड़ से सारा माहौल गमगीना हो गया । वह बार-बार दहाड़ मार कर जमीन पर गिर कर बेहोश हो जाती है । मृतक का दो बच्चा अमन कुमार व आयुष कुमार जो अर्थी दिया है । मृतक का पत्नी अनु देवी एक टक से शव को निहारते हुए कभी अपने को तो कभी उपर वाले को कोसे जा रहे थे । मृतक प्रमोद राम के दरवाजे पर पहुंचे लोगों की आखें परिजनों की चित्कार से नम हो गई। इस घटना से बिशुनपुरवा गांव में चर्चा का बाजार गर्म है। मृतकों के परिवार के साथ ही पूरे बिशुनपुरवा में इस घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है। जबकि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं वार्ड पार्षद अशोक कुमार उर्फ धर्मनाथ बाबू ने बताया कि सूरत बासी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड कई वर्षों से काम करते थे जो हार्ट अटैक होने से उनकी मौत हो गई थी जिनका दाह संस्कार की जा रही है

0 Response to "मृतक सिक्योरिटी गार्ड का शव आते मचा कोहराम "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article