-->
लोकतांत्रिक मर्यादा बचाने के लिए है भारत जोड़ो न्याय यात्रा

लोकतांत्रिक मर्यादा बचाने के लिए है भारत जोड़ो न्याय यात्रा

 

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

गांधी शहादत दिवस पर निकाला भारत जोड़ो न्याय यात्रा



 

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

भलुअनी, देवरिया। मंगलवार को भलुअनी ब्लाक स्थित गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत को सिद्दत मनाया। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। उसके बाद गांधी जी के चित्र और राष्ट्र ध्वज लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में जुलूस निकाल कर जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने गांधी चौक से मुख्य बाजार होते हुए बढ़पुरवां तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालकर कर राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बखान करते हुए समर्थन जताया।इस दौरान पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि जो काम देश को अंग्रेजी हुकूमत से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने किया था वही काम आज देश को अन्याय, अत्याचार, नफरत और मोदी सरकार की भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ राहुल गांधी कर रहे हैं। भाजपा सरकार राहुल गांधी के संघर्षों से इतनी भयभीत हो गयी है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तरह - तरह से अड़ंगा लगा रही है लेकिन इससे कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है वह लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तत्पर है। भोला तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार में समाज का हर तबका परेशान हाल है। महंगाई और बेरोज़गारी से जनता त्रस्त है और मोदी सरकार लोकतंत्र को अस्थिर करने में व्यस्त है।इस दौरान मुख्य रूप से जिला सचिव भोला तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष भलुअनी रामबहादुर सिंह, जिला सचिव मायाशंकर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष बरहज मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, गणेश गिरि,कृष्ण कुमार तिवारी, ब्यास दुबे,जितेन्द्र जायसवाल, श्याम सुंदर तिवारी,राजकुमार यादव, संजय प्रसाद,गोलू मिश्रा,आदि शामिल रहे।

0 Response to "लोकतांत्रिक मर्यादा बचाने के लिए है भारत जोड़ो न्याय यात्रा "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article