देउरवा पंचायत के उप मुखिया अविश्वास प्रस्ताव में पराजित।
शनिवार, 20 जनवरी 2024
Comment
लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चम्पारण बिहार।
देउरवा पंचायत के पंचायत भवन में शनिवार को उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। अविश्वास प्रस्ताव में उप मुखिया अफसार आलम के पक्ष में मात्र 4 मत मिला,जबकि उनके खिलाफ 8 मेंबरानों ने उनको हटाने के लिए मतदान किया। एक मेंबरान गैरहाजिर पाए गए। अविश्वास प्रस्ताव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद के देख रेख में हुआ। श्री प्रसाद ने बताया कि उप मुखिया अविश्वास प्रस्ताव में अपना विश्वास खो दिए हैं। अब जिला पंचायती पदाधिकारी के आदेश पर नया तिथि मुकर्रर होगा,उसके बाद फिर से उप मुखिया का चुनाव संपन्न होगा। मौके पर ग्रामसेवक बनारसी राम, मुखिया मो सुलेमान और पंचायत के 12 वार्ड सदस्य उपस्थित थे। एक वार्ड सदस्य अनुपस्थित थीं।

0 Response to "देउरवा पंचायत के उप मुखिया अविश्वास प्रस्ताव में पराजित।"
एक टिप्पणी भेजें