आंगनवाड़ी केंद्र में दिया गया बच्चों को इंजेक्शन
ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण
बेतिया/योगापट्टी प्रखंड के बलुआ भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 के केंद्र संख्या 68 में बच्चों को दिया गया इंजेक्शन आपको बता दे की टीकाकरण के तहत स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 68 पर गुरुवार को पीएचसी योगापट्टी द्वारा बच्चों को टीका लगाया गया। केंद्र पर मौजूद सेविका निशा देवी इस कार्य में सहयोग करते देखी गयी। वही आसा रिमता देवी पति वाल्मीकि गिरी अपने पोषक क्षेत्र से बच्चों को टीकाकरण हेतु घर-घर जाकर प्रेरित करने का कार्य कर रही थी। एएनएम सुजाता सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को देने वाला टीका बीसीजी, टीडी, पेंटा भायलेनट, जेई, पीसीभी, डीपीटी, एमआर, ओपीभी, आरभीभी, एफआईपीभी दिया जाता है। बच्चों को विटामिन ए की भी खुराक पिलाई जाती है। वहीं गर्भवती माताओं को आयरन की गोली एवं बीपी चेकअप व एएनसी जांच किया जाता है। मौके पर मौजूद लाभुक आरती कुमारी अपने 10 महीने की बच्ची नित्या कुमारी को केंद्र पर टीका लगाने पहुंची।

0 Response to "आंगनवाड़ी केंद्र में दिया गया बच्चों को इंजेक्शन"
एक टिप्पणी भेजें