नौतन,शिवराजपुर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
नौतन,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
नौतन के शिवराजपुर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी भास्कर, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डाक्टर शंकर रजक, बीपीआरवो प्रदीप प्रसाद व एच एम दुर्गेन्दर सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।एच एम ने मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता देते हुए स्वागत गान गा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि आज सरकार के द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तरह तरह के योजनाओं को लागू किया गया है।ताकि छात्र छात्राएं उस योजनाओं का लाभ लेकर शिक्षित व समझदार बने। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्गों तक पहुंचे इसके लिए शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।ताकि हर विधार्थी इसका लाभ उठाकर शिक्षित बन सके। एच एम दुर्गेन्दर सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रों को उचित जानकारी जरूरी है।ताकि वह उसका लाभ लेकर आगे बढ़ सके। चिकित्सा प्रभारी डाक्टर शंकर रजक ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पोषण योजना, मुख्यमंत्री प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना, मुख्यमंत्री बालक बालिका पोशाक योजना, स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड,के जी बी भी, कम्प्यूटर आधारित शिक्षा, पुस्तकालय,आई सी टी लैब आदि योजनाओं की जानकारी उपस्थित अभिवावक व छात्र छात्राओं को दी । मंच संचालन शिक्षक किशोरी सर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक शमीम दिलनवाज ने किया । कार्यक्रम का व्यवस्था शिक्षक अजय कुमार यादव, विरेन्द्र कुमार,कमलेश सिंह, उपेन्द्र सिंह,दिवाकर कुमार, चंद्रभूषण पांडेय आदि का सहयोग सराहनीय रहा।मौके पर शिक्षक नथु राम, प्रतिमा कुमारी,रानी कुमारी,निर्मला कुमारी छात्र दिलिप कुमार, सुशील कुमार ,रंजन कुमार,नितेश कुमार,रिषू कुमार, प्रदीप कुमार, सिद्धान्त कुमार,आकाश कुमार सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं व शिक्षक तथा अभिभावक मौजूद रहे।
0 Response to "नौतन,शिवराजपुर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।"
एक टिप्पणी भेजें