-->
लौरिया के विशाल ने यूजी सी नेट और जे आर एफ एक साथ दोनों कावलीफाई किया।

लौरिया के विशाल ने यूजी सी नेट और जे आर एफ एक साथ दोनों कावलीफाई किया।

 


लौरिया,आशीष जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण,बिहार।

अगर कोई आदमी ठान ले किसी काम उसे पूरा नहीं कर सकता है। इसी को चरितार्थ करते हुए थानाक्षेत्र के गोबरौरा पंचायत के एक किसान का बेटा शुक्रवार को एक साथ जेआरएफ में और यूजीसी नेट में एक साथ रिजल्ट निकालकर वह लौरिया समेत अपने पंचायत का नाम रौशन किया है। मटियरिया निवासी किसान प्रद्युमन पाठक का दूसरा पुत्र विशाल कुमार पाठक ने यह कार्य कर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर अपने परिजनों के साथ पूरे गांव को प्रसन्न किया है। इस बाबत विशाल ने बताया कि उसकी प्रारंभिक पढ़ाई गांव में हुई है। इसके बाद वह दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। वह बीते साल दिसंबर में नेट और जे आर एफ का एक्जाम दिया था, जिसमें वह दोनों में चयनित हुआ है। विशाल के पिता किसान और समाजसेवी हैं, जबकि उसकी माताजी पूनम पाठक गृहिणी हैं। बड़ा भाई विकास पाठक भी दिल्ली में अच्छे ओहदे पर कार्यरत हैं। विशाल के चाचा गोबरौरा पंचायत के मुखिया संजय पाठक हैं। सभी संयुक्त परिवार में आज भी रहते हैं। विशाल ने अपनी पढ़ाई का सारा श्रेय अपने माता, पिता, चाचा मुखिया संजय पाठक, मृत्युंजय पाठक, बड़े पापा अनिल पाठक, सुनील पाठक और भाईयों को दिया है। इधर सुबह से ही विशाल के सहायक प्रोफेसर बनने पर लोगों की बधाइयों का तांता लगा हुआ है,जिसमें प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी,सुजीतपाठक,

मनोहर तिवारी,आशीष पाण्डेय,संजय तिवारी,राकेश पाण्डेय,मालिक पाण्डेय, संजय मिश्रा,गुड्डू मिश्रा,अनील मिश्रा, जितेन्द्र दुबे ,मुन्ना पाठक परदुमन पाठक,मोकरम हुसैन आदि हैं।

0 Response to "लौरिया के विशाल ने यूजी सी नेट और जे आर एफ एक साथ दोनों कावलीफाई किया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article