अविश्वास प्रस्ताव हेतु सिसवनिया के 10 वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को लिखीत आवेदन दिया।
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
लौरिया प्रखंड के सिसवनिया पंचायत के उपमुखिया जहानआरा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव हेतु दस वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को लिखीत आवेदन देकर खोला मोर्चा।
सिसवनिया पंचायत के उपमुखिया जहानेआरा खातुन के विरोध में उनके कार्यकलाप व व्यवहार से विक्षुब्ध होकर दस वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोल अविश्वास प्रस्ताव हेतु आवेदन देकर उचित निर्णय की गुहार लगाई है।
विक्षुब्ध गुट के नेतृत्व कर रही वार्ड सदस्य उषा देवी कुंदन कुमार हबिलुलाह अंसारी संतोष सिंह रमेश सिंह सोनमती देवी शीला देवी मिरा हुसैन सत्या देवी रामभरोसी यादव द्वारा संयुक्त रूप से बीडीओ लौरिया पंचायत राज अधिकारी पंचायत सचिव श मुखिया को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष बैठक बुलाने का मांग किया है।
इस संबंध में उपमुखिया जहानेआरा खातुन के दुरभाष नंबर 9430521932पर संपर्क करने पर बताया की आरोप निराधार है आगे की विशेष बैठक में चर्चा होगी।

0 Response to "अविश्वास प्रस्ताव हेतु सिसवनिया के 10 वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को लिखीत आवेदन दिया।"
एक टिप्पणी भेजें