-->
अयोध्या श्री राम तीर्थ क्षेत्र से आए अक्षत कलश से कसबा नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार व गणमान्य जनों ने किया वितरण।

अयोध्या श्री राम तीर्थ क्षेत्र से आए अक्षत कलश से कसबा नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार व गणमान्य जनों ने किया वितरण।

 



अमित कुमार ब्यूरो चीफ पूर्णिया /

कसबा /कसबा नगर परिषद में

श्रीधाम अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में आगामी 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त हर शहर /गांव/ मोहल्ले/ वार्ड में अयोध्या तीर्थ क्षेत्र से आए अक्षत कलश को बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा भाव से वितरण किया जा रहा है। 1 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 की काल अवधि में यह कार्य संपूर्ण होना तय हुआ है। इसका उद्देश्य प्रत्येक सनातनी भाई बहनों को प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने का निमंत्रण देना है।    इसी करी में कसबा नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार , वार्ड संख्या 15 की वार्ड पार्षद इंदु देवी , विनोद कुमार मोनाल राजा कुमार ,ओम कुमार सूरज कुमार अन्य गणमान्य राम भक्तों ने अक्षत कलश लेकर घर-घर जाकर सभी सनातनी भाइयों को 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का स्नेहरूपी पीले अक्षत से आमंत्रण दिया! व 22 जनवरी को घर-घर दिवाली मनाने एवं इस दिन को विशेष बनाने निमित्त अन्य विषयों पर चर्चा की।

0 Response to "अयोध्या श्री राम तीर्थ क्षेत्र से आए अक्षत कलश से कसबा नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार व गणमान्य जनों ने किया वितरण।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article