बगहा में डबल मर्डर से फैली सनसनी , मां व बेटी को घर में अपराधियों ने दिया घटना का अंजाम
दो महिलाओं की है हत्या की मामला , पुलिस मामले की फॉरेंसिक जांच करने में जूटी - एसडीपीओं
बगहा। बगहा पुलिस जिला के पठखौली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 के सुखवान रोड स्थित आम के बगीचे के पीछे शोभा तिवारी नामक महिला अपने आवास पर रहती थी। बुधवार की सुबह महिला शोभा तिवारी के घर के बाहर प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा देखा कि महिला के घर से खून बह रहा है। जिसकी सूचना नजदीकी पटखौली थाना को दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष नितेश कुमार उनकी टीम ने घर के चारों और जांच पड़ताल कर पाता चला कि संदिग्ध दो महिलाओं को आग जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या बीती रात घर में घुसकर हत्यारो द्वारा किया जाने का प्रतीत मालूम हो रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि लोगों से पूछताछ करने से पता चला कि शोभा तिवारी नामक महिला का आवास है । जो अपनी बेटी खुशबू तिवारी के साथ रह रही थी। घर के अंदर अवस्थित ढंग से समान और आग लगा हुआ दिखा है, जिसमें दो महिलाओं की हत्या हुई है। जिसमें संभावित महिला शोभा तिवारी और उसकी पुत्री खुशबू तिवारी प्रथम दृष्टिया में प्रतीत हो रहा है। लेकिन फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है जांच के बाद हत्या मामले की पूरी जानकारी मिलेगी। वही घर के आसपास मौजूद घरों के पड़ोसियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों ने और शोभा तिवारी का भाई संतोष तिवारी ने अपने बहन की हत्या को ले कर एसडीपीओ से रो-रो कर गुहार लगाते हुए, हत्यारो को कड़ी सजा दिलाने लिए कहा। इस घटना को लेकर शोभा तिवारी के परिवार का रो-रो के बुरा हाल है। एक बेटा जो बाहर रहता है और पति भी बाहर रहता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही जांच के बाद हत्यारो को छापेमारी कर पकड़ा जाएगा। इस घटना को लेकर बगहा दो में चर्चा का विषय बना हुआ है किस प्रकार डबल हत्या में मां और बेटी की निर्मम तरीके से घर में घुसकर हत्यारो द्वारा हत्य कर दिया गया।

0 Response to "बगहा में डबल मर्डर से फैली सनसनी , मां व बेटी को घर में अपराधियों ने दिया घटना का अंजाम"
एक टिप्पणी भेजें