बैरिया, राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय बैरिया मेें शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बैरिया,मक्खन कुमार,उप संपादक।
पश्चिमी चंपारण बिहार।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बैरिया अंचलाधिकारी हेमेन्द्र कुमार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जय किशोर साह व प्रधानाध्यापक उतम कुमार राय ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। एच एम ने मुख्य अतिथियों का स्वागत व सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचलाअधिकारी ने कहा कि आज शिक्षा के बिना समाज का हर व्यक्ति अधुरा है।जो व्यक्ति ज्यादा शिक्षित व समझदार होता है उसे हर समाज में सम्मान मिलता है। शिक्षक संतोष कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्गों तक पहुंचे इसके लिए शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।ताकि हर विधार्थी इसका लाभ उठाकर शिक्षित बन सके। प्रखंड संख्याकी पदिधिकारी ने कहा कि जानकारी नहीं रहने की वजह से अविभावक व छात्र किसी भी योजनाओं का सही तरह से आवेदन तक नहीं कर पाते हैं।अब शिक्षा संवाद के माध्यम से इन्हें योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पोषण योजना, मुख्यमंत्री प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना, मुख्यमंत्री बालक बालिका पोशाक योजना, स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड,के जी बी भी, कम्प्यूटर आधारित शिक्षा, पुस्तकालय,आई सी टी लैब आदि योजनाओं की जानकारी दि गई मौके पर भगत पासवान, शकील अंसारी,लालबाबू प्रसाद,विनीत कुमार,इन्द्रजीत कुमार सरकार,आमिर अरफात,मनीष कुमारसंदीप कुमार शुक्ला, नेयाज अस्मद, सरोज कुमारी मिसरुन नेसा,आरती कुमारी आदीमौजूदरहे।

0 Response to "बैरिया, राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय बैरिया मेें शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "
एक टिप्पणी भेजें