कटैया में हुए जमीनी विवाद में दोनों पक्षों के डेढ़ दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज।
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
1 जनवरी के शाम में कटैया में हुए जमीनी विवाद में आधा दर्जन लोग घायल हुए थे, जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली भी लगी थी। उसका इलाज बेतिया गवर्मेंट अस्पताल में चल रहा है। इधर हुए हिंसक झड़प में दोनों पक्षों द्वारा अलग अलग एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा 9 नौ व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष के अफसारुल्लाह द्वारा नौ व्यक्तियों द्वारा कराए गए एफआईआर में कहा गया है कि सद्दाम हुसैन सहित नौ व्यक्ति हरवे हथियार के साथ हमलोगों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें प्रकाश महतो को गोली लगी और मुन्ना सिंह का माथा फट गया। वहीं दूसरे पक्ष के सद्दाम हुसैन ने अपनी एफआईआर में कहा है कि प्रकाश महतो,अफसारुल्लाह, मुन्ना सिंह सहित नौ व्यक्तियों ने हमसबों से मारपीट की और हरवे हथियार से लैस होकर हमारे ऊपर आक्रमण कर दिया। इधर विरोधी पार्टी के गन से ही उनके समर्थक को गोली लगी है। वहीं थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस बहुत जल्द झगड़ा में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लेगी। कानून से बड़ा कोई नहीं है।अनुसंधान में दोषी पाए जाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कटैया में इस जमीनी विवाद की घटना पर पैनी निगाह रखी हुई है। बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी।

0 Response to "कटैया में हुए जमीनी विवाद में दोनों पक्षों के डेढ़ दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज।"
एक टिप्पणी भेजें