जिलाधिकारी ने मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा तृप्ति को किया सम्मानित।
आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।
2023 की मैट्रिक परीक्षा में जिलास्तर पर तृप्ति ने प्राप्त किया था तीसरा स्थान।
शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान तृप्ति को किया गया सम्मानित।
जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2023 में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा तृप्ति कुमारी को शॉल, डायरी, कलम आदि देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने तृप्ति को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने तृप्ति से कहा कि खूब मन लगा कर पढ़ो और आगे बढ़ो। अपने माता, पिता, गुरुजनों, समाज और जिले का नाम इसी तरह रौशन करती रहो।
बगहा-01 प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैनी टोला में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान तृप्ति को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
तृप्ति बगहा-01 प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैनी टोला की छात्रा रही है। वर्ष 2023 की मैट्रिक परीक्षा में तृप्ति को जिलास्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था। वर्तमान में तृप्ति एमजेके कॉलेज में आईएसी, गणित की छात्रा है। तृप्ति बगहा 01 प्रखंड के पिपरा भठैया निवासी श्री मनोज सिंह एवं श्रीमती रूबी सिंह की पुत्री है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री रजनीकांत प्रवीण, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

0 Response to "जिलाधिकारी ने मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा तृप्ति को किया सम्मानित।"
एक टिप्पणी भेजें