लौरिया चीनी मिल क्षेत्र के किसानों की बैठक बद्री यादव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में गन्ने की सामान्य व अभी तक निम्न प्रभेद चीनी मिलों द्वारा नहीं लेने से किसानों ने जताई चिंता।
लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चम्पारण।
बिहार।
समय से सामान्य व निम्न प्रभेद के गन्ना मिल प्रबंधन द्वारा नहीं लेने से बढ़ी परेशानी।
रवि की बुआई नहीं होने से किसानों में आक्रोश।
जिला पदाधिकारी सहित गन्ना के वरीय अधिकारी को आवेदन देकर लगाई गुहार।
समय से गन्ना नहीं गिरने से किसानों की बढ़ी चिंता।
बिटिया की शादी सहित अन्य आवश्यक कार्य है बाधित।
क्षेत्र के चीनी मिलों द्वारा केवल उन्नत प्रमेद के गन्ना लेने से किसानों का हर कार्य प्रभावित हैं।
वहीं क्षेत्र में सामान्य व निम्न प्रभेद के गन्ना अभी खेत में लगा है जिससे किसानों में आक्रोश है।जब उन्नत सामान्य व निम्न प्रभेद बनाया गया है तब चीनी मिल सामान्य व निम्न प्रभेद के गन्ना किस कारण से नहीं ले रहे हैं इस संबंध में रोहित कुमार सिंह उर्फ कारी सिंह ने कहा की गन्ने को भेरायटी के नाम पर क्षेत्र के किसानों का शोषण किया जा रहा है।
गन्ना ही एकमात्र नगदी फसल है जिससे किसानों के सारे कार्य होते हैं खुंटी गन्ना अगर ससमय नहीं गिर पाया तो गेहूं की बुआई नहीं हो पायेगा।
वहीं बेटी की शादी व बच्चों की पढ़ाई के साथ अन्य आवश्यक कार्य भी गन्ना मूल्य पर निर्भर है
वहीं किसानों को चिंता सबसे अधिक समय से गन्ना गिराने का है । किसान मिल प्रबंधन पर लगातार प्रभेद के नाम से क्षेत्र के किसानों को परेशान कर रहे हैं।
वहीं किसानों ने जिला पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी से ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया की रवि की बुआई दस जनवरी तक ही होती है जो नहीं हो पाई ।और अभी तक मिल प्रबंधन द्वारा सामान्य व निम्न प्रभेद के गन्ना नहीं लिया जा रहा है।
किसानों ने बताया की अगर मिल प्रबंधन अविलंब सामान्य व निम्न भेरायटी नहीं लिए तो किसान बाध्य होकर आंदोलन करने पर तैयार है।जिसकी सारी जबाबदेही मिल प्रबंधन की होगी।
मौके पर पप्पू मिश्रा अमन मिश्रा लालबाबु राम संजय मिश्रा अमित वर्मा नागेन्द्र पांडे सुबाष तिवारी राहुल डोमा साह देव महतो रामाशीष यादव अजय यादव नीतीश सरकार उमेश यादव लक्ष्मण धर्मेन्द्र कुशवाहा महमूद आलम राजकुमार दास योगेन्द्र दास शेषनाथ राम खोभारी गुड्डू रवि लालबाबु सहित अन्य उपस्थित रहे।

0 Response to "लौरिया चीनी मिल क्षेत्र के किसानों की बैठक बद्री यादव की अध्यक्षता में हुई।"
एक टिप्पणी भेजें