घर में आग लगने वाले अभियुक्त सहित 1 शराबी गिरफ्तार। आग में मवेशियों की झुलसकर हुई थी मौत।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
आशीष,संवादाता।
बीते वर्ष के 15 अगस्त के दिन जहां सभी देशवासी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मना रहे थे वहीं एक व्यक्ति अपने पड़ोसी का घर जला रहा था। जहां घर में रखे सभी सामानों के साथ मवेशी भी जल गया था। इधर आरोपित पुलिस को लगातार चकमा देकर फरार चल रहा था। इसी बीच बुधवार के अहले सुबह गुप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस ने उसके परोराहा के घर में छुपा हुआ था,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार की।
इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सुशीला देवी पति बैजनाथ शर्मा का घर जलाने के आरोपी पुनदेव शर्मा के पुत्र बसंत शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को वह हर बार चकमा देकर फरार हो जाता था। वहीं कर्पूरी आश्रम गली के सीताराम के पुत्र विनोद राम को गिरफ्तार किया गया है। विनोद पर आरोप है कि वह शराब के नशे में हमेशा घर के लोगों से मारपीट करता था। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
0 Response to "घर में आग लगने वाले अभियुक्त सहित 1 शराबी गिरफ्तार। आग में मवेशियों की झुलसकर हुई थी मौत।"
एक टिप्पणी भेजें