-->
किसान के बंगला में से दो गायों की चोरी।

किसान के बंगला में से दो गायों की चोरी।

 



लौरिया,प्रिंस, पश्चिमी चम्पारण बिहार।

थानाक्षेत्र के मलाहीटोला गांव के एक किसान के टाट फूस के बंगला में से अज्ञात चोरों द्वारा दो गायों की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़ित किसान महानन चौधरी ने बताया कि वह बीते बुधवार को लौरिया चीनीमिल में ड्यूटी करने गया हुआ था। उसकी ड्यूटी रात के 10 बजे से सुबह के छः बजे तक का था।इधर जब गुरुवार को मेरी पत्नी सुबह में गाय को बंगला में से निकालने गई तो दोनों गाय गायब थी। मैने अपने स्तर से बहुत ढूंढा , लेकिन गाय नहीं मिली। इधर गाय को चोरों द्वारा चुरा लिए जाने से चौधरी के परिवार में काफी दुःख है, क्योंकि उनके जीविकोपार्जन का साधन गाय का दूध भी था।

0 Response to "किसान के बंगला में से दो गायों की चोरी।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article