लौरिया प्रखंड के ठाकुर टोला गांव में लोजपा रा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह बसवरिया पराउटोला मुखिया शैलेश पासवान की अध्यक्षता में हुई।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण,बिहार।
बैठक में लोकसभा प्रभारी सुरेन्द्र विजय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व प्रदेश अध्यक्ष राजु तिवारी के हाथों को मजबूत करने हेतु लोजपा रामबिलास गुट लोकसभा चुनाव में अपनी दमदार प्रस्तुति हेतु बुथ कमिटी के साथ संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला गया।
वहीं बाल्मीकि नगर लोकसभा की तैयारी में सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से जुटने की अपील किया गया।
मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र विजय ने कहा की आजादी के इतने दिनों बाद भी आज भी लोग मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाए हैं।
आदरणीय दिवंगत नेता रामबिलास जी के कहे अनुसार हमें लगना होगा।
वहीं प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार पासवान ने कहा की बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से लोजपा रामबिलास गुट अपनी दमदार उपस्थिति हेतु तैयार है सारे कार्यकर्ता एकजुट हों कर अपने दल को मजबूत करने में लग जाए। मौके पर रंजीत कुमार कौशल्या देवी मनोज यादव मुकेश पासवान ध्रुव पाल मोहमद इमरान अंकीत कुमार अमरदेव राय प्रकाश कुमार विधा पाल बिट्ट पासवान पिंटू सिंह उमेश जी धनराज साह मनीष शर्मा रमाशंकर पांडे अखिलेश चौधरी प्रिंस पांडे हरिहर राय उपस्थित रहे।

0 Response to "लौरिया प्रखंड के ठाकुर टोला गांव में लोजपा रा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह बसवरिया पराउटोला मुखिया शैलेश पासवान की अध्यक्षता में हुई।"
एक टिप्पणी भेजें