-->
सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक।  डीजे एवं अश्लील गाने पर रहेगी रोक।

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक। डीजे एवं अश्लील गाने पर रहेगी रोक।




लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।

सरस्वती पूजा सभी व्यक्ति हृदय से मिलजुलकर करें , किसी को कोई दिक्कत महसूस न हो। इसी प्रयास को जीवंत करने के उद्देश्य से और जो गाइड लाइन है , उसे बताने और समझाने के लिए आज शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। उक्त बातें रविवार को थानापरिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने कही। उन्होंने सख्त आदेश में कहा कि पूजा स्थल पर डीजे नहीं बजाना है और रूट चार्ट का पालन करते हुए माता की प्रतिमा को विसर्जित करना है। लाइसेंसधारी कोई ऐसा गलत कार्य नहीं करेंगे, जिससे हमें विवश होकर कानून का डंडा चलाना पड़े। थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पंडाल में आग से बचने की जरूरत है और विसर्जन के समय नदी की गहराई पर विशेष ध्यान देना है। इधर प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने कहा कि लौरिया पूरे बिहार में एक ऐसा जगह है, जहां सभी जाति और मजहब के लोग एक साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मानकर मिशाल कायम करते रहे हैं। मौके पर प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी,

मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय पाठक,

राजकुमार ठाकुर,मुखिया सेलेश कुमार पूर्व जिलापार्षद मदन ठाकुर,रामलखन साह,विनोद शर्मा,शेख बंदूल,नीरज राव,मुकेश राव,आरसी शुक्ला,

पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर राय बड़ा बाबू मिश्रा राकेश कुमार पाण्डेय मालिक पांडे विनोद शर्मा कन्हैया कुशवाहा

मो सुलेमान मो बैदुललाह

चंदन ठाकुर सहित पुजा समिती व आयोजन कर्ता कई गणमान्य,प्रबुद्धजन,विद्यालयों के शिक्षक आदि उपस्थित थे।

0 Response to "सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक। डीजे एवं अश्लील गाने पर रहेगी रोक।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article