-->
अनूप सिंह हत्याकांड का हुआ उद्भेदन

अनूप सिंह हत्याकांड का हुआ उद्भेदन

 



निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण बिहार / सुगौली थानान्तर्गत एनएच-27 निर्माणाधीन टॉल प्लाजा के पास रक्सौल निवासी अनुप सिंह की स्कार्पियो पर सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा द्वारा हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी एवं उद्भेदन हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर, मोतिहारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल धीरेंद्र कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पकड़ीदयाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित विशेष टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त शिवम कुमार, सौरभ कुमार एवं श्रवण कुमार को सीतामढ़ी पुलिस के सहयोग से हिरासत में लेते हुए स्कॉर्पियों की बरामदगी की गई एवं गहराई से पूछताछ करने पर घटना में प्रयुक्त हथियार को हरैया ओपी अन्तर्गत विशाल सिंह के घर से बरामद की गई। हत्या के संबंध में पूछताछ करने पर जमीन हड़पने के मकसद से संतोष सिंह द्वारा इस घटना को अपने भतीजे के माध्यम से अंजाम दिया गया था। बरामद हथियार के संबंध में हरैया ओपी में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं।

0 Response to "अनूप सिंह हत्याकांड का हुआ उद्भेदन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article