डबल इंजन के सरकार बनते ही ग्रामीणों ने पिपरा पूल निर्माण का को ले उठायी आवाज:पुल नहीं तो वोट नहीं का लगाया नारा!
बैरिया,पश्चिमी चंपारण,बिहार।
बैरिया प्रखंड के गंडक नदी पर पुल निर्माण होने की मांग अब तेज होने लगी है । पिपरा के सामने गंडक पूल बनाने की घोषणा भाजपा ने की थी । जब पूल निर्माण की बात की जाती थी तो राज्य मे भाजपा की सरकार नही होने का हवाला दिया जाता था । ग्रामीणों ने बताया कि डबल इंजन की सरकार अब हो गयी है। पूर्व से प्रस्तावित पुल निर्माण का काम अब शुरू होनी चाहिए । ग्रामीणों का यह कहना है कि रक्सौल में पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा इसका शिलान्यास पांच वर्ष पहले किया गया हैं। लेकिन अब तक पुल निर्माण नहीं हो सका ।अब डबल इंजन की सरकार है इस सरकार में अगर पुल नहीं बना तो किस सरकार में पुल बनेगी। ग्रामीणो ने कहा कि अब जनता को गुमराह नही किया जा सकता है। मौके नारा लगाया कि अगर पुल नहीं बना तो वोट का हमलोग बहिष्कार करेंगे। मौके पर धनंजय जायसवाल,संतोष कुमार,अनिल कुशवाहा,मंजीत कुशवाहा,सलमान चंद राजू शेख,अंकित कुमार,नौशाद शेख,विक्की पटेल आदी मौजूद रहे।

0 Response to "डबल इंजन के सरकार बनते ही ग्रामीणों ने पिपरा पूल निर्माण का को ले उठायी आवाज:पुल नहीं तो वोट नहीं का लगाया नारा!"
एक टिप्पणी भेजें