अवैध खनन कर रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, एक जेसीबी मशीन जब्त।
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के पिपरा कुटी गांव में अवैध खनन कर रहे हैं जेसीबी के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार। बताते चले की खनन पदाधिकारी सूर्यमणि के आवेदन के आलोक में वाल्मीकि नगर थाने में कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी के साथ तीन युवक जिसकी पहचान प्रमेश साह, पिता लक्ष्मी शाह ग्राम कैलाशपुर हवाई अड्डा, जुनेद आलम पिता जाकिर हुसैन ग्राम बिसहा छ आरडी पुल, जितेंद्र चौधरी पिता रामचंद्र चौधरी ग्राम पिपरा कुट्टी को वाल्मीकि नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बाबत पूछे जाने पर खनन पदाधिकारी सूर्यमणि ने बताया कि जेसीबी एवं स्टॉक पर दोनों मिलकर लगभग 7 लाख के करीब फाइन लगाया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिक की दर्ज की जा रही है।
0 Response to "अवैध खनन कर रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, एक जेसीबी मशीन जब्त।"
एक टिप्पणी भेजें