-->
चौतरवा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन शुरु - थानाध्यक्ष

चौतरवा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन शुरु - थानाध्यक्ष

 


 

बगहा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बगहा पुलिस जिला में शस्त्रों की भौतिक सत्यापन शुरु है। पुलिस इन्स्पेक्टर सह चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के गांवों के अनुज्ञप्तिधारी अपने अपने शस्त्रों को लेकर थाना में मौजूद रहे। जिनके शस्त्रों की मिलान करते हुए भौतिक सत्यापन की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सत्यापन के दौरान डीबीएल गन, एक नाली बंदुक व राईफल के साथ ही उनकी मैगजीन कारतूस की भौतिक सत्यापन की गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को लगभग 50 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन की गई। उन्होंने थाना क्षेत्र के अनुज्ञप्तिधारियों से कहा है कि आप अपने शस्त्रों की भौतिक सत्यापन ससमय करावें। वही भैरोगंज थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि भैरोगंज थाना में 40 शस्त्रों की भौतिक सत्यापन की गई। बथवरिया थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक रवि रंजन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कामेंश कुमार ने लगभग 20 शस्त्रों की भौतिक सत्यापन किया। तथा थाना क्षेत्र के अनुज्ञप्तिधारियों से ससमय शस्त्रों की भौतिक सत्यापन कराने की अपील की। इस दौरान दर्जनों की संख्या में अनुज्ञप्तिधारी शामिल रहे।

0 Response to "चौतरवा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन शुरु - थानाध्यक्ष"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article