-->
एल्बेंडाजोल की गोली खाने से लगभग तीन दर्जन बच्चे बेहोश

एल्बेंडाजोल की गोली खाने से लगभग तीन दर्जन बच्चे बेहोश



ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण 

बेतिया जिला के योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय पकड़िहार में सोमवार को जब एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। तब उन सभी के पेट में अचानक बहुत तेज दर्द उठना शुरू हो गया। इसके बाद बच्चे स्कूल में चीखने व चिल्लाने लगे। तब स्कूलों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते लोग भी जुटने लगे। इसमे कई बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। करीब 2 वजे दिन से यह माजरा शुरू हुआ। और 4 बजे तक इलाज होता रहा। बच्चे दर्द से कराह रहे थे। स्कूल से लेकर अस्पताल तक बच्चे बेहोश होकर गिर रहे थे। इसके बाद बच्चों के अभिभावक विद्यालय पहुंचने लगे। इसके बाद बच्चों के अभिभावक घबरा गए। बच्चे अस्पताल में ठीक से बैठ नहीं पा रहे थे। बेहोश होकर जमीन पर गिर रहे थे। इसके बाद डॉ ने बच्चों के इलाज में जुट गए। सभी को बेड पर लेटाया गया। सभी को पानी चढ़ाया गया और दवाई सुई चलाई गई। अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सभी चिकित्सक व नर्स बच्चों के इलाज में लगे हुए थे।

0 Response to "एल्बेंडाजोल की गोली खाने से लगभग तीन दर्जन बच्चे बेहोश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article