नवोदय व सैनिक परीक्षा में उतिर्ण खुशी के सहयोग में उतरे लोग, इंसाफ दिलाने के लिए शिक्षा विभाग के विरुद्ध खोला मोर्चा।
बगहा,पश्चिमी चंपारण,बिहार।
बगहा नगर परिषद के वार्ड नं 18 की खुशी कुमारी अपने इंसाफ को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन से लगातार गुहार लगा रही है। इसके खुशी के पिता सिकंदर राम और नगर वासियों ने ध्रुव टॉकीज से रेलवे ढाला तक नेशनल हाईवे 727 को जाम कर दिया। जिसके कारण कुछ देर के लिए सड़क पर गाड़ियों की कतार खड़ी हो गई। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुई। खुशी कुमारी और उसके पिता सिकंदर राम राम ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा लगातार हम लोगों को इंसाफ नहीं मिला। जिसको लेकर हमने विभाग से अपने बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन किया है। खुशी कुमारी सैनिक विद्यालय और नवोदय विद्यालय में उत्तीर्ण हो गई। लेकिन जिस विद्यालय में खुशी का पंजीयन किया गया था। उसकी मान्यता रद्द कर दिया गया। जिस कारण छात्र का नामांकन नहीं हो पाया। जिसको लेकर नगर वासी और खुशी और उसके पिता द्वारा सड़क को रोक कर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखा। वहीं कुछ पदाधिकारी द्वारा अभिभावक से बात कर जाम को कुछ देर बाद हटाया गया। जाम हटने के बाद सुचारू रूप से सड़क पर आवागमन शुरू हुआ।
0 Response to "नवोदय व सैनिक परीक्षा में उतिर्ण खुशी के सहयोग में उतरे लोग, इंसाफ दिलाने के लिए शिक्षा विभाग के विरुद्ध खोला मोर्चा।"
एक टिप्पणी भेजें