आग लगने से तीन वर्षीय मासुम सोनु की झुलसकर हूई थी मौत। गांव में पसरा है मातमी सन्नाटा।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।
पोस्टमार्टम करा कर परिजनों ने सिकरहना नदी घाट पर की अंत्येष्टि।
शुक्रवार की देर शाम आग लगने से बेलवा गांव के वार्ड एक में अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया था।इसी आग के लपट में प्रदीप का एकलौता चिराग सोनु भी हादसे का शिकार हो गया।
गांव में दो घर जलने की चर्चा के साथ तीन वर्षीय मासुम सोनु की जलने की घटना से लोग मर्माहत है।
वहीं सोनु की मां संगीता देवी पिता प्रदीप राम सहित दोनों बड़ी बहनें तृप्ति एवं अंशु का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं दादी भी रो-रो कर चिल्ला रही है की हमार बबुआ सोनु जर गई ले।हम कैसे जिअब।
वहीं लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
अचानक आग लगने से घर के सभी सदस्य निकल गए थे। परंतु सोनु घर में सोया था तब तक आग की लपटे तेज हो चुकी थी।
वहीं वार्ड सदस्य राजेश राम मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र राम ने परिजनों को तत्काल राहत मुआवजा दिलाने हेतु हर संभव प्रयास करने की बात कही।


0 Response to "आग लगने से तीन वर्षीय मासुम सोनु की झुलसकर हूई थी मौत। गांव में पसरा है मातमी सन्नाटा।"
एक टिप्पणी भेजें