-->
हाथी पाँव से बचाव को सभी को सर्वजन दवा सेवन करना है जरूरी-डॉ रमेश चंद्रा।

हाथी पाँव से बचाव को सभी को सर्वजन दवा सेवन करना है जरूरी-डॉ रमेश चंद्रा।

 

एमडीए कार्यक्रम को सफल बनाने में आवश्यक है मिडिया की भूमिका।

बेतिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण, बिहार।


फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बेतिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजदेवड़ी में सहयोगी के सहयोग से मिडिया कार्यशाला का आयोजन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गईं। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्र ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिससे ग्रसित होने पर यह लोगों को विकलांग तक बना देता है। फाइलेरिया (हाथी पाँव) के हो जाने के बाद इलाज संभव नहीं है, इसलिए इससे लोगों को बचाने के लिए जन जागरूकता कर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया जाना जरूरी है।

जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया की फाइलेरिया की रोकथाम के लिए जिले के सभी प्रखंडो में 10 फ़रवरी से प्रथम तीन दिनों तक विद्यालयों में बूथ लगाया जाएगा, उसके बाद 14 दिनों तक आशा व स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से प्रत्येक घर में 2 वर्ष से ऊपर के स्वस्थ लोगों को दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित जिला सुचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार ने कहा की के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जन-जन में जागरुकता जरूरी है जिसके लिए मीडिया का सहयोग आवश्यक है उन्होंने उपस्थित सभी प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक/ शोशल मीडिया/ कर्मियों से जागरूकता के कार्यों में सहयोग का अपील किया।

डब्ल्यूएचओ के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. माधुरी देवराजू ने बताया कि आमतौर पर फाइलेरिया का संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है और सामाजिक दंश भी झेलना पड़ता है। यह एक घातक रोग है जिससे पांच वर्षों तक साल में एक बार दवा सेवन कर बचा जा सकता है। इस अभियान में डीईसी एवं एलबेंडाजोल की गोलियां दी जाएगी। दो से 5 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।

मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा, अनंत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,डीसीएम राजेश कुमार,वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो शहाबुद्दीन,सीफार से अमित कुमार, सिद्धांत कुमार,पीसीआई डीसी बिपिन कुमार,पिरामल से श्याम सुन्दर कुमार, संजय कुमार जनसंपर्क कार्यालय व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।

0 Response to "हाथी पाँव से बचाव को सभी को सर्वजन दवा सेवन करना है जरूरी-डॉ रमेश चंद्रा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article