15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर।
मझौलिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।
प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार के दिन कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में बिहार सरकार की परियोजना कृषि में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन को सुनिश्चित करने हेतु खाद विक्रेताओं के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर, के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ अभिषेक प्रताप सिंह,कृषि विज्ञान केंद्र नरकटियागंज डॉक्टरआरपी सिंह एवं उपपरियोजना निदेशकआत्मा श्रीमती पूजा राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए डॉक्टर अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा मिट्टी की उर्वरा क्षमता को बनाए रखना तथा मृदा में पोषक तत्व को सुरक्षित करना है जिससे कि आने वाली पीढ़ी के लिए मिट्टी उपजाऊ रह सके। कृषि विज्ञान केंद्र नरकटियागंज के भरिए वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर आरपी सिंह ने कहा कि एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन का अर्थ है मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखना और पौधों के पोषक तत्वों की आपूर्ति को एकीकृत तरीके से सभी संभावित स्रोतों से लाभ के अनुकूलन से फसल उत्पादकता बढ़ाना, रासायनिक उर्वरकों की लागत को कम करना तथा फसलों को संतुलित पोषण प्रदान करना है वही निदेशक पूजा राय ने अपने संबोधन में यह बताया कि फसलों को संतुलित पोषण देने से पौधों की बेहतर वृद्धि और उपज होती है इसके पर्यावरणीय लाभ जैसे मिट्टी, पानी और पारिस्थितिकी तंत्र की गिरावट को कम करता है। प्रशिक्षण के संयोजक डॉक्टर धीरू कुमार तिवारी ने प्रशिक्षण के रूपरेखा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने अपने संबोधन में यह बताया कि यह प्रशिक्षण आवासीय प्रशिक्षण है जिसमें आपको सभी उपस्थिति प्रतिदिन अनिवार्य है इस प्रशिक्षण में थ्योरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल भी होगा और15 दिन के दौरान दो बार टेस्ट लिए जाएंगे जिसका मूल्यांकन भी किया जाएगा , कार्यक्रम के मौके पर पर केन्द्र के विशेषज्ञों में डॉक्टर चेलपुरी रामुलु, डॉक्टर रीता देवी यादव,डॉ जगपाल तथा अन्य कर्मचारी गण मौजूद थे I
0 Response to "15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर।"
एक टिप्पणी भेजें